ताजा खबरे
22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सव
IMG 20230428 083158 2 1 रेड अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने भीषण गर्मी लू का अलर्ट जारी किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, 12 और 13 की दोपहर राजस्थान में तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आम जनता को हिदायत दी जा रही है कि कम से कम घरों से अब बाहर निकलें। प्रदेश के लगभग 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार कर गया है। रात के तापमान में भी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही अब गर्मी के तेवर तीखे होने वाले हैं। आगामी दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार होगा। इसका सबसे ज्यादा असर जोधपुर और बीकानेर संभाग में दिखाई देगा। यहां 12 मई से तापमान बड़े स्तर पर उछाल मारेगा। राजस्थान में अब लू भरी हवा भी तेज होगी।


Share This News