ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 4 पुलिस की पूरे शहर में नाकाबंदी की देर रात तक रही चर्चा, 45 स्थलों पर कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुलिस का स्पॉट टाइम परखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से शहर में नाकाबंदी की गई। इस दौरान प्रमुख चौराहों,मोहल्लों व गेटों पर पुलिस दलों ने नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की। पुलिस के आलाधिकारी सहित सभी थानों के थानाधिकारी व जवान मौजूद रहे।आई जी ओमप्रकाश सादुल सिंह सर्किल पर मौजूद रहे। इनके साथ एसपी तेजस्वनी गौतम,सीओ सिटी दीपचंद सहारण,सीओ सदर शालिनी बजाज सहित पुलिस के जवान तैनात रहे। जिन्होनें आने जाने वाले दुपहिया,तिपहिया व चौपहिया वाहनों की तलाशी ली।इस मौके पर आईजी ने बताया कि शहर में 45 स्थानों पर एक साथ यह नाकेबंदी की गई है। जिसकी सूचना किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं होती। इसमें यह देखा जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कितनी देर में पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की नाकाबंदी की जाएगी, उसमें भी गोपनीयता बरती जाएगी। नाकाबंदी के दौरान कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गये। वहीं बिना कागजात व नंबर प्लेट वाली गाडिय़ों को सीज भी किया गया।


Share This News