ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230502 WA0109 राठी परिवार ने करवाया सामूहिक विवाह आयोजन, जिंदा शहीद बिट्टा एवं नीरज के पवन रहे उपस्थित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले किंगडम शिव वैली बीकानेर विवाह स्थल पर सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया..। इस सामूहिक विवाह समारोह में बीकानेर के सर्वसमाज के कुल 15 वर-वधू का विवाह संपन्न करवाया गया। यह विवाह समारोह जेठमल आशकरण राठी परिवार भीनासर परिवार के सहयोग से मैत्री फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा आयोजित किया गया। ट्रस्ट सचिव राजेश लदरेचा ने बताया कि इस समारोह में कुल 15 नव युगल का विवाह राठी परिवार के सहयोग से संपन्न करवाया गया है किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया है। राठी परिवार द्वारा प्रसन्नता पूर्वक विदाई के समारोह में सभी दूल्हा दुल्हन को विदा किया गया। सामूहिक विवाह के आयोजन पर जिंदा शहीद एमएस बिट्टा साहब द्वारा राठी परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं कहा गया कि समाज में यह चलन बढ़ना चाहिए कि संपन्न व्यक्ति अपने पुत्र पुत्री के विवाह के अवसर पर कम से कम एक गरीब परिवार के बच्चे का विवाह करें इससे समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को संबल प्रदान हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने यह आह्वान किया कि समाज में इस प्रकार की प्रवृत्ति का विस्तार होना चाहिए और कहा कि कन्या जिनका विवाह हुआ है उन्हें आगे भी अपनी शिक्षा जारी रखनी चाहिए तथा अपने होने वाली संतान को भी पूर्ण शिक्षित बनाने का प्रयास करना चाहिए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि हम इस प्रकार का प्रयास प्रतिवर्ष करेंगे समाज के अंतिम व्यक्ति के शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा स्वावलंबन के लिए ट्रस्ट प्रतिबद्ध रहेगा। ट्रस्ट अध्यक्ष भागीरथ चौधरी द्वारा आगंतुकों का आदर पूर्वक सम्मान किया गया और समाज को ऐसी प्रेरणा देने वाले राठी परिवार की प्रशंसा की गई.। ट्रस्ट द्वारा जिला कलेक्टर, जिला प्रशासन नगर निगम, महिला अधिकारिता विभाग के
अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर पंकज शर्मा, जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सीओ सिटी दीपचंद, ओमप्रकाश मोदी, राजकुमार पचीसिया, के के मेहता, विनोद गोयल, सुभाष स्वामी, श्रीराम सिंघी, सुशील बंसल, मोहन सुराणा, राम अरोड़ा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा सहित राठी परिवार के सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित हुए ।


Share This News