ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230502 WA0099 बोहल शोध मंजूषा के फरवरी अंक का शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने किया विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।देश विदेश के शोधार्थियों हेतु पत्रिका अत्यंत उपयोगी: डॉ बी डी कल्ला
बोहाल शोध मंजूषा के फरवरी 2023 अंक का विमोचन राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने किया इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि शोधार्थियों हेतु यह पत्रिका अत्यंत उपयोगी है ।उन्होंने शोध को आज के युग की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शोध के माध्यम से नित नए नवाचारों को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शोध के माध्यम से ही सुधार संभव है। इस अवसर पर पत्रिका प्रधान संपादक डॉक्टर बिंदु भसीन तथा सह संपादक डॉ अशोक कुमार व्यास तथा डॉक्टर मुदिता पोपली भी उपस्थित रहे। बिन्नानी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर तथा सह संपादक डॉ अशोक व्यास ने बताया कि इस पत्रिका में राजस्थान ही नहीं अपितु देश के विभिन्न कोनों से शोध कर रहे शोधार्थियों के शोध आलेखों का संकलन किया गया है।मां करणी बी एड कॉलेज प्राचार्य तथा सह संपादिका डॉ मुदिता पोपली ने बताया कि यह पत्रिका एक इंटरनेशनल पीयर रिव्यूड रेफर्ड मल्टीडिसीप्लिनरी जनरल है जो विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होती है तथा यह यूजीसी से मान्यता प्राप्त जर्नल है। कार्यक्रम के अंत में प्रधान संपादक और डूंगर महाविद्यालय प्रोफेसर डॉ बिंदु भसीन ने डॉ कल्ला सहित उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


Share This News