ताजा खबरे
WhatsAppImage2023 05 01at11.49.28AM रोटरी क्लब रॉयल्स द्वारा जल मंदिर का हुआ लोकार्पण, Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। टीम रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा आमजन की सुविधार्थ बीकानेर में बनवाये इस साल के सातवें जल मंदिर का लोकार्पण आज किया गया।मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर 7 स्थित होली पार्क में टीम रॉयल्स एवम क्षेत्रवासियों के सह्ययोग से आमजन की सुविधार्थ एक भव्य जल मंदिर का निर्माण करवाया गया। इस जलमन्दिर मे लगे वाटर कूलर का सह्ययोग श्रीमती विमला देवी जी द्वारा अपने परिवारजन की पुण्य स्मृति में किया गया।आज आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में क्लब सचिव रोटे राजीव माथुर, वाटर कूलर दानदाता श्रीमती विमला देवी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चेतना चौधरी, समाजसेवी रोटेरियन अश्वनी मिड्ढा द्वारा विशाल जल मंदिर का लोकार्पण किया गया।
पार्क समिति के श्री नरेश मूलचंदानी जी, शिव कुमार गहलोत आदि ने टीम रॉयल्स ने इस पार्क के विकास हेतु प्रेरणास्पद भित्तिचित्रों के सह्ययोग की मांग रखी, जिस पर क्लब सचिव ने तुरंत इसे पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। पार्क में आयोजित भव्य स्वागत
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने रोटरी रॉयल्स साथियों का भव्य स्वागत किया एवम इस पुण्य प्रकल्प हेतु आभार व्यक्त किया।क्लब परिवार से कार्यक्रम में आज रोटे राजीव माथुर, रोटे पंकज पारीक, रोटे श्रवण सैनी, रोटे संजय गेरा, रोटे डॉ विशाल गौड़, रोटे डॉ अशौक डाँगी, रोटे जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटे राजेश खत्री, रोटे अश्वनी मिड्ढा, रोटे राजेश बावेजा आदि ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम में मंच संचालन सुप्रसिद्ध भक्ति चैनल के वक्ता श्रीमान सुशील कौशिक जी द्वारा किया गया।


Share This News