ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230501 135432 scaled बीकानेर: यहां है 'प्रेमियों का पार्क' "गार्डन एक- रंग अनेक" ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। महानगरों की तर्ज़ पर बीकानेर में भी परिवेश बदल गया है। बड़े शहरों की चर्चा आपसी गॉसिप में बीकानेर में लोग करते थे, लेकिन बीकानेर में यह दृश्य आम हो चले हैं। बीकानेर में एक ऐसा भी पार्क है जिसकी रंगत दिन में समय के अनुसार बदलती है। सुबह इस पार्क में लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते है। लेकिन दिन में 11 बजे के बाद इसकी रंगत लवर्स गार्डन में बदल जाती है। दोपहर के बाद शाम 4 बजे बाद फिर से यह स्वास्थ्य लाभ लेने वालों से गुलज़ार होने लगता है। शाम होने के बाद फिर यहां स्वास्थ्य लाभ लेने वाले जिनमें ब्लड प्रेशर, मधुमेह व अन्य रोग से पीड़ित इलाज के लिए आते हैं। इस तरह यह पार्क दिन में कई बार अपनी रंगत बदल लेता है। इस पार्क का नाम है वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ। अश्लीलता पर कार्रवाई: इस पार्क के पास पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर रहते हैं। पिछले दिनों एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया। इस पर लड़की ने पुलिस के साथ ऊंचे स्वर में बात कर अपने रसूख का दावा किया। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया लेकिन लड़की मौका देख भाग गई। यहां प्रतिदिन भ्रमण के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पार्क में अश्लीलता फैलाना अपराध है ऐसे में पुलिस कार्रवाई करती है। गलत कार्य पार्क में मना है। कई युगल शांति से घंटों तक बैठे रहते है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। लेकिन अश्लीलता पर कार्रवाई होती है। सुविधाओ से युक्त हरियाला गार्डन : बीकानेर का यह गार्डन सुविधाओं से युक्त एकमात्र गार्डन है। यहां सभी तरह के फूल जिसमे कई तरह के गुलाब आदि है। यहां साहसिक गतिविधियों के लिए पार्क, शौचालय, एक्यूप्रेशर व मसाज की सुविधा के अलावा जिम एक्सरसाइज का सामान, योग मशीनें, ठंडे पानी की मटकियां, एक्यूप्रेशर पथ के अलावा पार्क के नजदीक प्राकृतिक जूस आदि की सुविधा है। सभी आयु वर्ग के लोग पहुंचते है। इस पार्क को विकसित करने में वरिष्ठ नागरिक भ्रमण समिति का भी खास योगदान रहा है।


Share This News