ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230428 083158 6 पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पाकिस्तान में बने विक्षोभ के चलते राजस्थान के 21 जिलों में अलबेला मौसम रहेगा। इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 59.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ रविवार को भी परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है और एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र वायुमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके चलते आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से फिर से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।


Share This News