ताजा खबरे
IMG 20230430 WA0124 निःशुल्क योग शिविर प्रारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। जयनारायण व्यास कालोनी के सेक्टर दो में स्थित महाराणा प्रताप पार्क में योगसाधक विनोद जोशी के सानिध्य में निःशुल्क योग शिविर का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, वार्ड पार्षद संजय गुप्ता, वनवासी कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुशील बंसल एवं महाराणा प्रताप पार्क विकास समिति के अध्यक्ष के के मेहता ने किया। योग प्रशिक्षण शिविर दिनांक 30 अप्रैल रविवार से 7मई रविवार तक सुबह 6-00बजे से 7-30 बजे तक चलेगा। प्रथम दिन योगसाधक विनोद जोशी ने योगाभ्यास के नियम व सावधानियों की जानकारी देते हुए तन के जोड़ों के विकार दूर करने के विशेष प्राणायाम व आसनों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। कल सोमवार को मोटापा दूर करने के योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग शिविर संयोजक गुरदयाल डांग ने बताया कि योग शिविर के दौरान हृदय, मधुमेह, एवं श्वास रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच एवं वार्ता भी रखी गई है। योग शिविर में पूर्व कोषाधिकारी गौरीशंकर रांकावत, कमल गुरेजा, पुरषोत्तम शर्मा, राजकुमार मदान, सपना लेकर , रीता तनेजा, शीला डांग, मंजू राजपुरोहित, नीलम मेहता,राज चुग आदि ने योगाभ्यास में भाग लिया।


Share This News