ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230428 083158 5 पीटीईटी की अंतिम तिथि कल रविवार 30 अप्रैल को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.एड. एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए. बीएड. में प्रवेश हेतु आगामी 21 मई को आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा में ऑनलाईन आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थी रविवार 30 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं। पीटीईटी बीकानेर के जिला संयोजक डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र नाथ ने बताया कि दो वर्षीय बी.एड. हेतु स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एव ंबीएससी एड में प्रवेश हेतु बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण या इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
राज्य समन्वयक डॉ. मनोज पांड्या ने बताया कि सभी जिलों में जिला समन्वयक हेतु आदेश आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा जारी किये जा चुके हैं एवं जिला समन्वयों द्वारा केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।
राज्य नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने बताया कि बारहवीं विज्ञान उत्तीर्ण विद्यार्थी बीएससी बीएड और बीए बीएड दोनों में आवेदन कर सकते हैं जबकि कला और वाणिज्य का के विद्यार्थी केवल बीए बीएड में ही आवेदन कर सकेगें। प्राचार्य


Share This News