ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230428 WA009428129 बीकानेर में राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ का फूटा रोष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अनेक मांगों को लेकर राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह बारठ के नेतृत्व में संघर्षरत कार्मिकों ने कचहरी परिसर में उग्र प्रदर्शन किया।बारठ ने बताया कि आईटी सेक्टर की राजस्थान में जो पहचान है वो इन्ही कार्मिकों के कारण है। लेकिन राज्य सरकार हमारे प्रति संवेदन हीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हमारी मांग है कि हमे 3600 का ग्रेड पे दिया जाय, जिन विभागों में पद नहीं हैं वहां सूचना सहायक और सूचना अधिकारी के नए पद स्वीकृत किए जाए इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्मिकों को साप्ताहिक अवकाश देने की भी मांग की है। जिलाध्यक्ष बारठ ने बताया की अपनी विभिन्न मांगो को लेकर गत 24 अप्रैल से अटल सेवा केंद्र के सामने धरना दिया जा रहा है लेकिन प्रशासन हमारी बात नहीं सुन रहा है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी की यदि 2 मई तक हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 3 मई से जयपुर में महापड़ाव होगा। उन्होंने अपनी जायज मांगों के लिए अपने सभी साथियों से हर स्तर पर संघर्षरत रहने का आव्हान किया।


Share This News