ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230428 083158 1 बीकानेर के ज्वैलरी शोरूम में लूट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में लुटेरों के हौंसले बुलन्दगी पर है। चोर बीती रात ग्रामीण अंचल स्थित एक ज्वैलरी शॉप के लॉकर तोड़कर अपने साथ ले गये। लॉकर में तकरीबन 18-20 लाख रुपये की ज्वैलरी बताई जाती है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इतना माल होने के बावजूद ज्वैलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटैज खंगालने में जुटी है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीछवाल थाने में एएसआई सुभाष ने बताया कि रिपोर्ट देने के बाद ही कितने की चोरी हुई है। उसका पता चल पायेगा। पुलिस के मुताबिक कानासर गांव में जय मां करणी ज्वैलर्स दुकान में चोरी हुई है। मौके पर गाड़ी के टायरों के निशां भी मिले बताये जा रहे है। सवेरे दुकान का शटर खुला देख ग्रामीणों ने इसकी इत्तिला दुकान मालिक विकास सोनी को दी। सूचना मिलने पर विकास मौके पर पहुंचा। जहां सोने-चांंदी के जेवर रखने वाला लॉकर नदारद मिला। बताया जा रहा है कि उसमें 18-19 लाख रुपये का माल तथा कुछ नगदी भी थी।


Share This News