ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
फ़िल्मी गीतों का लाइव शो 30 अप्रेल को रवीन्द्र रंगमंच Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अप्रतिम इवेंट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बैनर का विमोचन एन.डी.रंगा, मदनगोपाल खत्री, मुनीन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री, रामकिशोर यादव, प्रवीण शर्मा, समिता अग्रवाल ने किया। अप्रतिम इवेंट्स के संयोजक मुनीन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री द्वारा आयोजित फ़िल्मी गानों का सोलहवां लाइव शो 30 अप्रेल को रवीन्द्र रंगमंच पर सायं 6 बजे से रात 9.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है |कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि मुकेश की आवाज को अपनी आवाज में ढालने वाले, 30 देशों में अपने गले का जादू बिखेरने वाले एडवोकेट मुख्तार शाह और प्रिया चौहान (मुम्बई) अपनी संगीत टीम के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे। एन.डी.रंगा ने बताया कि मुकेश जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में मुम्बई की मंगला खाडिलकर कार्यक्रम का संचालन करेंगी, मुम्बई के कल्पेश सोलंकी के निर्देशन में संगीत के सुर सजेंगे | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के.पवन होंगे। विशिष्ट आमंत्रित अतिथि रामदेव अग्रवाल, सुभाष स्वामी, भुवनेश अरोड़ा, अरविन्द मिड्ढा, डॉ.विमला डुकवाल, माणक कोचर, सुधीर भाटिया, योगेश यादव और ब्रजगोपाल दइया होंगे ।


Share This News