ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
4studentphoto सिंथेसिस के विद्यार्थियों का वीआईटीईईई में सुयश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पुरानी शिवबाड़ी रोड स्थित सिंथेसिस संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया की वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक  ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम शुक्रवार 25 अप्रैल को घोषित किया गया। जिसमें संस्थान के 10 विद्यार्थी चयनित हुए। उनमें अमित कुमार साण्ड ने ऑल इंडिया 662 रैंक प्राप्त कर बीकानेर का नाम देशभर में रोशन किया है। इनके  पिता दिलीप कुमार  व्यवसायी और माता कंचन देवी  गृहणी है।
अन्य उच्च रैंक वाले विधार्थियों में दिव्यांशा पाण्डे 4154, कोमल स्वामी , जैसलमेर के हिमांक जोशी मुख्य हैं। विदित रहे कि वीआईटी  भारत का प्रसिद्ध प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसमें बायोलोजी का विद्यार्थी भी बायोटेक्नॉलोजी, बायोइन्फोर्मेटिक्स एवं बायोमेडिकल इंजिनीयरिंग में प्रवेश ले सकता है। इस युनिवर्सिटी के कैम्पस वैल्लोर के अलावा चैन्नई, अमरावती और भोपाल में भी है


Share This News