ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230421 191535 बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ने से 3 घायल-बीकानेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर रोड पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। यह हादसा दोपहर को गंगाशहर पुलिस थानान्तर्गत नोखा रोड स्थित नये बस स्टैण्ड के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार, स्कूटी व मोटर साइकिल आपस में भिड़ गये। कार की तेज गति होने के कारणअनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बाइक व स्कूटी पर सवार तीनों युवक घायल हो हो गये। जबकि डिवाइडर पर छोड़ कार में सवार लोग मौके से फरार हो गये।
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मोटरसाइकिल सवार पुराना बस स्टैंड, गंगाशहर निवासी 43 वर्षीय राकेश चोपड़ा व पुराना बस स्टैंड निवासी 32 वर्षीय अंकित भूरा एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। दोनों घायल हो गए। वहीं भवानी होटल के पीछे रहने वाले रामेश्वर सुथार स्कूटी सवार थे। वह भी घायल हुए। तीनों का पीबीएम में इलाज चल रहा है। असहाय सेवा संस्थान के त्रिलोक सिंह ने बताया कि तीनों के हाथ पैरों में फ्रेक्चर है।


Share This News