ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230413 144154 अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर, शूटर गुलाम भी मारा गया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देशभर में चर्चित माफिया डॉन अतीक अहमद का बेटा असद अहमद UPSTF टीम के साथ एनकाउंटर में मारा गया है। असद के अलावा शूटर गुलाम मोहम्मद भी इस एनकाउंटर में मारा गया है। ये दोनों ही प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे। दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था और पुलिस इनकी तलाश में पूरा जोर लगाए हुए थी। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक मारे गए असद और गुलाम के पास से पुलिस को विदेशी अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।यूपी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम झांसी में उत्तर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे यह एनकाउंटर झांसी के बड़का गांव के पारीछा डैम के पास हुआ। यह जगह जो झांसी से 7 किलोमीटर दूर पड़ता है।असद के एनकाउंटर की खबर मिलते ही कोर्ट के अंदर अतीक और अशरफ की आखों में आंसू आ गए। दोनों कोर्ट के अंदर रोने लगे। उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की आज प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी है। कोर्ट में आज यूपी एसटीएफ पूछताछ के लिए दोनों की रिमांड मांगेगी। कोर्ट परिसर में ही दोनों को असद के एनकाउंटर की खबर मिली। खबर सुनते ही दोनों रोने लगे।उमेश पाल मर्डर केस के चार आरोपियों का अबतक यूपी एसटीएफ एनकाउंटर कर चुकी है। उमेश पाल की हत्या के ठीक तीन बाद पुलिस ने 27 फरवरी को अरबाज का एनकाउंटर किया। इसके बाद 6 मार्च को उस्मान चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दो एनकाउंटर के बाद पुलिस को असद की तलाश थी। आज 13 अप्रैल को  पुलिस ने एनकाउंटर में असद और गुलाम दोनों को ढेर कर दिया।बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, साथी गुड्डू मुस्लिम व गुलाम तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 


Share This News