ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220812 080736 2 बीकानेर एसपी साइबर सेल क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूँ-यह बोलकर ठगे लाखों रुपये-अश्लील वीडियो का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर डिवीजन के चूरू जिले में अश्लील वीडियो बनाने की धमकी देकर ग्रामीण बुजुर्ग से रुपये हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। घटना को लेकर पीड़ित ने चूरू के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में पीड़ित ने बताया, करीब एक सप्ताह पहले रात के समय किसी युवती का फोन आया, जो बातें करते हुए आपत्तिजनक हालत में आ गई और फिर उसने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि एसपी साइबर सेल क्राइम ब्रांच बीकानेर से बोल रहा हूं। उसने धमकाते हुए कहा कि एक लड़की ने उन्हें वीडियो भेजा है, जो किसी सोशल मीडिया चैनल से डिलीट करवा लो।पीड़ित ने बताया कि सामाजिक बदनामी के चलते उसने 21 हजार 500 रुपये भेज दिए। शातिर ने फिर से फोन कर उसे फोटो डिलीट करवाने के बदले रुपये मांगे तो बुजुर्ग ने 37 हजार 500 रुपये भेज दिए।कथित एसपी बताने वाले व्यक्ति का कॉल आया कि आप सोशल साइट वालों से एक रिपोर्ट और भिजवाओ। सोशल साइट वाले से बात करने पर 75,500 रुपये मांगे।इस पर उसने 21,000 भेज दिए और 54,000 देने पर ही रिपोर्ट देने का कह रहा है। पीड़ित ने बताया कि स्वयं को कथित एसपी बताने वाला व्यक्ति बार-बार धमकी दे रहा है और कह रहा है कि चैनल वालों से बात करके मेरे पास रिपोर्ट भिजवाओ। वरना मैं तुमको घर से घसीट लाऊंगा। फिलहाल, चूरू के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


Share This News