ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230215 122723 6 बीकानेर में कोरोना ब्लास्ट ! आज एक साथ आये इतने, पहन लो मास्क Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। देशभर सहित बीकानेर में कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को एक साथ 21 व्यक्तियों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसे मिलाकर वर्तमान में जिले में कुल 57 कोविड एक्टिव केस हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि सभी के वैक्सीन लगी हुई है,  2 व्यक्ति पीबीएम अस्पताल में पहले से अन्य बीमारी की वजह से भर्ती है, बाक़ी सब घर पर ही आइसोलैटेड है। 2 हरिद्वार से, 2 सालासर व एक जयपुर से लौटे है। डॉ अबरार ने बताया कि यद्यपि सभी कोविड पॉजिटिव बिना लक्षण या फिर बहुत ही सामान्य सर्दी जुकाम के लक्षणों के साथ हैं परंतु आमजन को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए मास्क, सैनिटाइजर और 2 गज की दूरी के नियम को सख्ती से पालना करनी चाहिए। जिसे भी सर्दी जुकाम बुखार के लक्षण हो वह स्वयं को अलग कमरे में आइसोलेट कर लेवे तथा चिकित्सक की सलाह लेवे।


Share This News