ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230408 153242 बीकानेर पुलिस की 175 ठिकानों पर दबिश, 50 बदमाशों को पकड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर पुलिस रेंज में लगातार दूसरी बार शनिवार तड़के हुई कार्रवाई के बाद बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा लगा कि पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी हो। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में शनिवार तड़के 3400 पुलिस कर्मियों के साथ गठित टीमों ने एकसाथ कार्रवाई की है। बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते शनिवार तड़के ऑपरेशन वज्रघात-2 चलाया गया। इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में जिलेभर में 100 पुलिस टीमें गठित की गई। 100 टीमों ने 175 जगहों पर दबिश देकर 50 से अधिक बदमाशों को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने एक आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया है


Share This News