ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
FB IMG 1680947840667 झूमे बीकानेर का टीजर लॉन्च, पोस्टर लोकार्पित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर राम फिल्म प्रोडक्शन द्वारा तैयार वीडियो एल्बम झूमे बीकानेर का टीजर शनिवार को लांच हुआ। साथ ही इसके पोस्टर का विमोचन भी किया गया।प्रोडक्शन के रामप्रताप पाणेचा ने बताया कि बीकानेर की बहुरंगी संस्कृति, यहां की परंपराओं और बेहतरीन स्थापत्य कला से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से यह गीत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके फिल्मांकन के दौरान परकोटे की समृद्ध विरासत का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि फिल्मांकन की नवीन तकनीकों का प्रयोग करते हुए इसे प्रभावी बनाया गया है।
गाने को अपनी आवाज देने वाले गायक विशाल सिंह भाटी ने बताया कि 16 अप्रैल को जिला उद्योग संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस वीडियो फिल्म को लांच किया जाएगा। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, गोपाल जोशी, सुनील शर्मा और दीपिका सिंह भाटी मौजूद रहे।


Share This News