ताजा खबरे
खतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीप
IMG 20220812 080736 1 बीकानेर में फिर लूट, यहां हुई वारदात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में देर रात को दूध की सप्लाई कर लौट रहे टैक्सी चालक से रुपयों से भरा बैग छीन कर दो युवक भाग गए। लूट की यह वारदात बीच बाजार में हुई। सर्वोदय बस्ती के पास उरमूल डेयरी बूथ में दूध सप्लाई करने वाला युवक सोनू पुत्र रेनबक्स देर शाम पैसों का कलेक्शन कर अपनी टैक्सी में बैठा। वैसे ही पास की गली में से आए दो युवकों ने टैक्सी में रखे हुए 35हजार रुपये छीनकर भाग गए। अचानक हुई इस वारदात से सोनू भौंचक्का रह गया। उसने शोर भी मचाया लेकिन दोनों युवक तब तक रफूचक्कर हो गए। टैक्सी चालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी तुरंत टैक्सी मालिक कपिल पारीक एवं नयाशहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस ने पूरे इलाके में काबंदी करवाई और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज में दो युवक संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।


Share This News