ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 युवक-युवती पर.सरियों व तलवार से हमला, कोटगेट पर चाकूबाजी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ एक बार फिर बढ़ रहा है। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को चाकू घोंपकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बडी जस्‍सोलाई रामदेवजी मंदिर क्षेत्र निवासी विजय जनागल पुत्र ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपी विक्‍की पठान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादी ने बताया कि वह पांच अप्रैल को बंटी पठान को रुपए देने जा रहा था। इस दरम्‍यान केईएम रोड पर उसकी विक्‍की पठान के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने चाकू निकाल कर उसके पैर में घोप दिया और मारपीट कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा विभिन्‍न धारा व एससी, एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सिटी दीपचंद को सौंपी गई है।

उधर एक अन्य मामले में कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित संडे मार्केट में भाई व बहन के साथ लाठी, सरियों व तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, कमला कॉलोनी निवासी आसिफ अली पुत्र सिकन्‍दर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन अप्रैल को मावा पटटी संडे मार्केट पर वह अपनी बहन अलताफ बानो के साथ बैठा था। रात्रि करीब साढे नौ बजे जावेद पुत्र पीर मोहम्‍मद, टीपू पुत्री हाजी मोहम्‍मद, रफीक पुत्र सत्‍तार मोहम्‍मद व तीन-चार अन्‍य जने लाठी, सरिये व तलवार लेकर आए और मुझे मारने लगे। इस दौरान मेरी बहन अलताफ बानो मुझे बचाने आई तो उस पर भी जान से मारने की नियत से हमला किया गया। अलताफ बानो गर्भावस्‍था में है।


Share This News