ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 22 बीकानेर में जुटेंगे देश-विदेश के प्रवासी ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं अपनाघर आश्रम अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाकात कर बीकानेर की हवाई सेवाओं में विस्तार की अनुशंसा करते हुए महानगरों से आवागमन सुलभ करवाने एवं सेवा में हो रही अनियमितताओं को दूर करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर में नॉन रेजिडेंट बीकानेरियों का सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है और बीकानेर मूल की शख्सियत जो कि ज्यादातर दिल्ली, मुंबई, कोलकात्ता, बैंगलोर, सूरत आदि महानगरों में निवास करती है और बीकानेर में इन शख्सियतों को बुलाने के मार्ग में सबसे बड़ा रोड़ा बीकानेर का महानगरों से हवाई सेवा से जुड़ाव नहीं होना है।

IMG 20230406 WA0197 बीकानेर में जुटेंगे देश-विदेश के प्रवासी ? Rajasthan News Portal राजस्थान
शो में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन व अन्य अतिथि

साथ ही साथ बीकानेर से हवाई सेवा के नाम पर केवल दिल्ली के लिए छोटी विमान सेवा संचालित की जा रही है जिसको मार्च 2023 में सप्ताह में 5 दिन के लिए कर दिया गया और 4 अप्रेल 2023 को इस सेवा को सप्ताह में 3 दिन के लिए कर दिया गया | साथ ही दुखद यह भी है कि इस हवाई सेवा को 3 दिन करने के पश्चात भी तय दिवस पर दिनांक 06 अप्रेल 2023 को केंसिल कर दिया गया है इससे दिल्ली में अपने जरूरी कामों के लिए एयरपोर्ट पहुंचे उद्यमियों, व्यापारियों व आम नागरिकों को काफी समय के साथ आर्थिक हानि भी उठानी पड़ी और दिल्ली में तय कार्यक्रम भी रद्द करने पड़े इससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों में हवाई सेवा के लिए अविश्वास भी पैदा होता है और यात्री भार भी कम होता है | नॉन रेजिडेंट बिकानेरियों के सम्मलेन को सफल बनाने एवं बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु बीकानेर को हवाई सेवा के माध्यम से महानगरों से जोड़ना तथा बार बार जारी हवाई सेवा की अनियमितताओं में सुधार प्राथमिकता का विषय है।


Share This News