ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230405 WA0151 पुष्करणा महिला मंडल की धींगा गवर उत्सव की तैयारी  Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुष्करणा महिला मण्डल प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बार भी धींगा गवर उत्सव धूमधाम से आयोजित करने जा रहा है।मण्डल सचिव सेनुका हर्ष ने बताया की 8 अप्रैल को  जस्सूसर गेट के अंदर स्थित हरि हेरिटेज में धींगा गवर उत्थापन की पूर्व संध्या पर गणगौर उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। बुधवार को शारदा पुरोहित की अध्यक्षता में मुरलीधर कॉलोनी में एक मीटिंग रखी गयी जिसमे इस उत्सव की तैयारियों का आगाज़ किया गया।मण्डल कोषाध्यक्ष इंदु हर्ष की माने तो इस आयोजन में अनेक प्रतियोगितायें रखी जायेगी साथ ही गणगौर गीतों की प्रस्तुतियां भी रहेगी। राजकुमारी व्यास को प्रतियोगिता प्रभारी बनाया गया। पुष्करणा महिला मण्डल संस्थापक अर्चना थानवी की उपस्थिति में प्रोग्राम की रूप रेखा बनाई गई।  मीटिंग में कृष्णा व्यास, मीनाक्षी हर्ष, शोभा व्यास, गायत्री व्यास, वरुणा पुरोहित, सीमा पुरोहित,अरुणा चुरा, नीलम आचार्य, कृष्णा थानवी, सुमन ओझा व गीता व्यास सहित मण्डल के समस्त सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।


Share This News