ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230329 113524 नहरबंदी शुरू, एसीएस ने अधिकारियों की बैठक, इन दिनों रहेगी सर्वाधिक किल्लत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के दस जिलों में नहरबंदी शुरू हो गई है। इस बार 60 दिनों तक बंद है। 26 मार्च से शुरू हुई आंशिक नहरबंदी 24 अप्रैल तक रहेगी और उसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक पूर्ण नहरबंदी होगी। 25 अप्रैल के बाद पानी की किल्लत अधिक होगी। आशिक नहरबंदी में जलदाय विभाग पानी सप्लाई यथावत करेगा, लेकिन पूर्ण नहरबंदी के दौरान किल्लत होगी और पानी की सप्लाई एकांतर की जाएगी।पीएचईडी के एसीएस सुबोध अग्रवाल ने मंगलवार को जयपुर में नहरबंदी पर अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि सभी 10 जिलों में आमजन तक पेयजल सप्लाई के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। टेल तक पानी पहुंचे और लोगों को परेशानी ना हो। इसके लिए जलाशयों, डिग्गियों और अन्य स्टोरेज को फुल कर लिया जाए। जल प्रवाह के दौरान संवेदनशील हैडवर्क्स पर स्थानीय प्रशासन के साथ गंभीरता से गश्त कर पानी चोरी रोकी जाए।आंशिक नहरबंदी के दौरान पंजाब स्थित मेन कैनाल को बंद कर सरहिंद फीडर से 2000 क्यूसेक, यानी 500 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन इंदिरा गांधी नहर में प्रवाह से पेयजल व्यवस्था जारी रहेगी। आंशिक नहरबंदी के आखिरी दिनों में नहर के विभिन्न हैड रेग्युलेटर के बीच पोंडिंग की जाएगी और विभागीय डिग्गियों को भरकर पूर्ण नहरबंदी के दिनों में पेयजल व्यवस्था की जाएगी।


Share This News