ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230317 184837 1 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 को बीकानेर में, प्रदेश के दिग्गज नेता भी आएंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री रंधावा, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्री करेंगे संबोधित। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत बीकानेर संभाग का, संभाग स्तरीय सम्मेलन दिनाक 28 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे बीकानेर में रखा गया है।बीकानेर के गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश के प्रभारी महासचिव श्री सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राजस्थान सरकार के मंत्री भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर में 28 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में बीकानेर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी, पंच, सरपंच,जिला प्रमुख, जिला प्रमुख प्रत्यासी, चारो जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारीयो को आमंत्रित किया गया है।


Share This News