ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230325 WA0131 बीकानेर शहर कांग्रेस का सत्याग्रह कल 26 मार्च को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम कल 26 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे गांधी पार्क में रखा गया है। सत्याग्रह कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी जी के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक कार्यवाही करते हुए केंद्र सरकार ने जो सदस्यता रद्द की है उसके विरोध में है प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सत्याग्रह में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिला कांग्रेस केसभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल होंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में आज बीकानेर शहर कांग्रेस की बैठक आहूत की गई, बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के इस अलोकतांत्रिक व्यवहार की कड़ी भर्त्सना करते हुए देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को बचाए रखने हैटू हर तरह के विरोध प्रदर्शन रेल रोकने सड़क जाम करने और जेल भरने तक की नौबत आने पर भी पीछे नहीं हटने का फैसला किया है
यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक स्वर में कांग्रेस और विपक्ष को खतम करने के भाजपा के नापाक मंसूबों से डटकर मुकाबला करने के लिए कमर कसने का आह्वाहन किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा की जिस तरह भाजपा सच बोलने वालो के खिलाफ अपने है ओछे हथकंडे अपना रही है लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को सूली पर टांग रही है ये समय अंग्रेजी दासता से भी बदतर समय को दर्शा रहा है | भाजपा के दो नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री यह मानने लगे है की अब वो दो ही इस देश पर अपना मनमाना राज करेंगे और लगातार उनके खिलाफ बोलने वालो को उनकी काली करतूतों को उजागर करने वालो को जेल में डालते रहेंगे लेकिन वे भूल जाते है की जब कोई साधन नहीं था तब भी अंग्रजी दासता को उखाड़ फैंका तो भाजपा है ही क्या कांग्रेस का एक एक सिपाही इस देश के लोकतंत्र के लिए आम अवम के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा लेकिन देश को ना बिकने देगा, ना देश को लूटने देंगे यशपाल गहलोत ने आह्वान किया की बीकानेर शहर का एक एक कांग्रेस जन इस अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस देश को बचाने के लिए हर परिस्थिति में तैयार है मरना पड़ा तो भी कांग्रेसी पीछे नहीं हटेंगे देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं को बचाने के लिए प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की अब समय आ चुका है की हम देश की सता पर काबिज देश के दुश्मनों के साथ दो दो हाथ करने को तैयार रहे। नरेद्र मोदी और अमित शाह हर सच बोलने वालो को जैल का भय दिखा रहे है तो कोई नही कांग्रेस जेल की धमकियों से डरने वाली नही हम इस देश के सच्चे सिपाही है इसकी अस्मिता को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर और शहजाद भुट्टा ने कहा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक एक कार्यकर्ता वार्ड का हर वो व्यक्ति जो देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए रखना चहता है हमारे साथ है हम किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेंगे और हर हाल में देश के दुश्मनों का सामना करेंगे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी ने कहा की भाजपा का शासन होता ही झूठ का पुलिंदा है और झूठे लोगो के खिलाफ कांग्रेस का हर पार्षद अपने वार्ड वार्ड वासियों के साथ सत्य और असत्य की इस लड़ाई में कांग्रेस के सत्य के साथ खड़ा नजर आएगा प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राजस्थानी, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, प्रदेश महिला सचिव उमा सुथार,सुषमा बारूपाल, हबीबा चौधरी शहर जिला महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ओबीसी जिला अध्यक्ष कमल कुमार नागल,शहर उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया अरविंद मिढ़ा, हजारीमल देवड़ा, महासचिव ललित तेजस्वी, हरिशंकर नायक,सुभाष स्वामी सुखदेव नाथ, पार्षद अंजना खत्री,पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद किशन तंवर,पार्षद आजम अली, यूनिस अली राजेश दाधीच,अर्चना नांगल, जयदीप सिंह जावा, सरदार अमरीक सिंह, पूर्व पार्षद गजनंद शर्मा, डॉ.मिर्जा हैदर बेग, इंटक प्रदेश महासचिव रमेश व्यास,महेंद्र देवड़ा अब्दुल रहमान लोदरा,रविकांत वाल्मिकी एजाज पठान,हाजिर खां चंद्रशेखर चवरिया जीतू नायक, गोवर्धन मीणा, टिकुराम मेघवंशी,युवा नेता रामनिवास,अविनाश राठौड़, मुनीर अहमद,सुरेंद्र डोटासरा, देवकिशन गहलोत, ने संबोधित करते हुए कांग्रेस के हर मोर्चे पर साथियों सहित सहयोग देने का ऐलान किया

इस अवसर पर धनसुख आचार्य, विरेंद्र कुमार,राजीव जोशी, धनराज गोदारा, मनोज व्यास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे बैठक का संचालन सचिव राहुल जादूसंगत ने किया।


Share This News