ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230324 WA0134 राजसमंद और चूरू के विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम करने के प्रस्तावों का अनुमोदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से राजकीय विद्यालयों एवं चिकित्सालय जैसे भवनों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में समिति सदस्य जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी तथा सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव श्री जितेन्द्र उपाध्याय के अलावा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि बैठक में मंत्रीमंडलीय उप समिति द्वारा राजसमंद जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार चुरू जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोगा भरथरी (तहसील सरदारशहर) का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह राजवी के नाम करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।


Share This News