ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 57 रायसर में सेमिनार 24 व 25 मार्च को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मदर्स एल एस कर्मा फाउण्डेशन के तत्वाधान में 24 व 25 मार्च को रायसर स्थित मंडा इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वूमन इम्पावरमेंट इन इंडिया विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर से 200 के करीब महिलाएं भाग लेगी और महिला सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा करते हुए महिला उत्थान पर मंथन करेगी। आयोजक सुमन मंडा ने बताया कि सेमिनार का शुभारंभ 24 मार्च को होगा। जिसकी मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महारानी कॉलेज की प्राचार्य विजय श्री,श्रीडूंगर महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ दिव्या जोशी होगी। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ शारदा चौधरी करेगी। दो दिवसीय इस सेमिनार में भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य,महिला शिक्षा,महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव,महिला सुरक्षा व हिंसा,महिला रोजगार के वर्तमान हालात,तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति और महिलाओं के लिये काम कर रहे एनजीओ की भूमिका विषयों पर अलग अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।


Share This News