ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 7 बीकानेर में एक कार में करोड़ो रूपये जब्त, हवाला कारोबारियों पर पुलिसिया प्रहार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में पुलिस अपराधियों और माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही बीकानेर पुलिस ने अब हवाला कारोबारियों पर भी शिंकजा कसना शुरू कर दिया है इसके चलते सोमवार की देर रात पुलिस ने उरमूल सर्किल पर नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट कार से 1 करोड़ 36 लाख 5 हजार रूपये की नगदी बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार यह राशि हवाला की बताई जा रही है। सीआई सदर लक्ष्मण सिंह राठौड़ की अगुवाई में हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने कार में चालक 28 वर्षीय भवानी शंकर प्रजापत पुत्र श्रीराम प्रजापत को हिरासत में लिया है जो नत्थुसर बास,भानी जी बाड़ी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उसकी कार से बरामद हवाला की राशि को जब्त कर लिया है। भवानी शंकर इतनी बड़ी रकम कहां से लेकर आया था,इसकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में हवाला कारोबारियों के लिंक सामने आये है।


Share This News