ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 43 एक साल बाद आज जूते पहनेंगे विधायक, एक साल पहले उतारे थे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पूरे एक साल बाद पचपदरा विधायक मदन प्रजापत शनिवार को जूते पहनेंगे। पिछले साल बजट सत्र के बाद उन्होंने विधानसभा के बाहर जूते उतार दिए थे। उनका कहना था कि जब बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाएगा, तब जूते नहीं पहनूंगा। उनके अभियान का असर था कि बालोतरा के कई समर्थकों ने भी जूते उतार दिए थे। सर्दी, गर्मी और बारिश में भी उनके साथ ही कई समर्थक बिना जूते-चप्पल के रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में बजट पर चर्चा के जवाब के दौरान बालोतरा का नाम लेने से पहले कहा कि भाई विधायक को जूते पहनाने जा रहा हूं। इसके बाद बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा की। इस घोषणा से गदगद पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है। में शनिवार को सीएम हाउस में जूते पहनूंगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दूंगा। मैंने प्रण लिया था कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाएगा, जूते नहीं पहनूंगा। आज पूरे प्रदेश के साथ पूरे बालोतरावासियों के लिए बहुत खुशी का पल है। सभी बालोतरावासियों को बधाई। मैं अब सीएम साहब के पास जाकर उनका धन्यवाद ज्ञापित करूंगा क्योंकि उन्होंने मेरे वचन की लाज रखी है। 


Share This News