ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230215 122723 1 भारत में तेज़ी से फैल रहा है कोरोना, केंद्र ने 6 राज्यों को लिखी चिट्ठी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इंडिया में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। देश मे करीब चार महीने बाद कोरोना के 700 से अधिक मामले दर्ज किए. ऐसे में भारत में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,623 हो गई है. वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया उछाल के पीछे कोविड-19 XBB वैरिएंट का वंशज XBB 1.16 हो सकता है।कई देशों में पाए जाने के बाद पिछले कुछ हफ्तों में भारत में भी इसके मामले सामने आए हैं. भारत के अलावा चीन, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सहित विभिन्न देशों में भी यह वैरिएंट तेजी से फैला है. TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के इस वैरिएंट से नई लहर की आशंका बढ़ सकती है।कोविड वैरिएंट्स पर नजर रखने वाले एक इंटरनेशनल प्लेटफफॉर्म के मुताबिक, भारत में अभी कोरोना के XBB 1.16 वैरिएंट मामलों के मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 48, सिंगापुर और अमेरिका में क्रमशः 14 और 15 मामले XBB 1.16 वैरिएंट के हैं।देश के छह राज्यों में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं. इस बात से चिंतित केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने छह राज्यों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में कहा गया है कि पिछले कुछ महीने में कोविड के केस में कमी आई थी, लेकिन पिछले एक हफ्ते से केस में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जिन छह राज्यों को चिट्ठी लिखी गई है, उसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।


Share This News