ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230316 104415 इलेक्ट्रिक बाइक रास्ते में बंद हो जाएगी? EMI नहीं भरने पर होगी बन्द Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। इलेक्ट्रिक बाइक न केवल आपके खर्चों में कटौती करती है, बल्कि प्रदूषण पर भी लगाम कसती है। ई-बाइक वाहन कंपनियों को भी बड़े नुकसान से बचाने का काम करेगी। EMI न भरने वालों को तो अब और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा। रत्तन इंडियाकंपनी ने Revolt Motors ने इस नई टेक्नोलॉजी को डेवलप किया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स की मानें तो इस ई-बाइक की EMI का समय पर भुगतान न होने पर इसे रास्त में किसी भी समय बंद किया जा सकता है। कंपनी इसे एक एक्शन के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है।अगर आपने यह ई-बाइक खरदी है और आप समय पर इसकी ईएमआई का भुगतान नहीं कर रहे हैं तो Rattan India Revolt Motors की टेक्नोलॉजी की मदद से इस ई-बाइक को रास्ते में ही बंद कर देगी। दरअसल Revolt RV सीरीज में एक ट्रैकिंग चिप इंस्टॉल किया जाएगा। कंपनी इसी चिप की मदद से किसी भी वक्त इस बाइक को बंद सकेग।अगर वाहन का मालिक समय पर अपनी किश्ते चुका रहा है तो ई-बाइक पर उसका पूरा कंट्रोल होगा। लेकिन EMI के स्टेटस में गड़बड़ी आते ही कंपनी आपको कभी भी बीच रास्ते में खड़ा कर देगी। भारत में इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है। RattanIndia की NBFC फर्म पिछले चार सालों से ग्राहकों को EMI दे रही है। कंपनी का कहना है कि इनोवेशन के बाद लोन डिफॉल्ट संख्या तकरीबन शून्य हो जाती है। ऐसे में ग्राहक ई-बाइक को EMI पर केवल 5,715 रुपए में घर ले जा सकते हैं।


Share This News