ताजा खबरे
राजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगी
IMG 20220812 080736 4 बीकानेर की सर्वोदय बस्ती में अनैतिक कार्य, पुलिस पहुंची तो मची सनसनी, कांस्टेबल ससपेंड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक विडियो गेम सेन्टर की आड़ में चल रहे गैर कानूनी कामों पर आज पुलिस ने रेड मारी।आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में आईजी कार्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा के सुपरविजन में आई मनोज शर्मा ने छापामारी की।विडियो सेन्टर से करीब 11 विडियो गेम की मशीनें व अन्य उपकरण बरामद किये है। सर्वोदय बस्ती रोड स्थित एक विडियो सेन्टर पर विडियो गेम खिलाने की आड़ में जुए सट्टे व अन्य अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। जिसकी शिकायत पर हरकत आई ओमप्रकाश ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा की अगुवाई में भारी पुलिस जाब्ते के साथ विडियो सेन्टर पर छापेमारी की कार्यवाही करवाई।इस विडियो सेन्टर पर छापेमारी की कार्यवाही करवाई। इस दौरान सेन्टर पर जुआ सट्टा व अन्य अनैतिक गतिविधि चल रही थी। पुलिस की इस रेड में टीम ने 11 केसिनो मशीनें व अन्य सामान भी जब्त किया। जानकारी मिली है कि आईजी इसको लेकर खासे सख्त नजर आएं और उन्होंने तुरंत बीट कास्टेबल बद्री मीना को जागरुक नहीं रहने पर निलंबित करते हुए नयाशहर थानाधिकारी को भी लताड़ पिलाई। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई के चलते क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। कार्रवाई को देखने के लिये सड़क पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई।यहीं नहीं पुलिस ने विडियो सेन्टर की चौतरफा किले बंदी भी कर ली। इस कार्रवाई में सीआई मनोज शर्मा, प्रशिक्षु थानेदार, एएसआई व पचास के करीब जवान भी मौजूद रहे।


Share This News