ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220812 080736 3 अवैध वसूली करते 5 पुलिसकर्मी निलम्बित, भेष बदल कर पहुंचे अधिकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भरतपुर में विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली की शिकायत पर एसपी श्याम सिंह ने डिकॉय ऑपरेशन करवाया। इस ऑपरेशन के बाद शिकायत सही मिलने पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रारह चौकी थाना उद्योग नगर के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसपी श्याम सिंह ने बताया कि तूड़ी, भूसा लदे ट्रकों, ट्रैक्टरों से पुलिस नाकों पर अवैध वसूली की गोपनीय शिकायत प्राप्त हो रही थीं। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस रखते हुए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय बृजेश ज्योति उपाध्याय को डिकॉय ऑपरेशन करने के निर्देश दिए। इस पर एएसपी बृजेश ज्योति ने शुक्रवार की रात मुरवाडा रोड नाकाबंदी प्वाइंट, एमईएस तिराहा नाकाबंदी प्वाइंट और रारह चौकी नाकाबंदी प्वाइंट नाका पर तैनात पुलिस कर्मियों के संबंध में गोपनीय रूप से डिकॉय ऑपरेशन किया।एएसपी बृजेश ज्योति खुद ने भेष बदलकर ट्रकों और ट्रैक्टरों में यात्रा कर जांच की और साक्ष्य जुटाए। डिकॉय ऑपरेशन कर नाकाबंदी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की गतिविधियों को चेक किया गया। एएसपी के डिकॉय ऑपरेशन की रिपोर्ट के आधार पर पांच पुलिस अधिकारी व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाने पर उनको निलंबित कर रारह चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसपी सिंह ने बताया कि घटनाक्रम की विस्तृत प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एडीएफ भरतपुर को सुपुर्द कर शीघ्र जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध भरतपुर पुलिस की जीरो टोलरेंस आगे भी जारी रहेगी।


Share This News