ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230311 103049 बीकानेर : राजमाता सुशीला कुमारी का निधन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर राजघराने में शोक छा गया है। पूर्व राजघराने की राजमाता सुशीला कुमारी का निधन हो गया है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक वे लंबे समय से उम्र के लिहाज से अस्वस्थ चल रहीं थीं। देर रात 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष की थीं। रविवार को उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। सुशीला कुमारी बीकानेर रियासत की अंतिम महारानी थीं। वें पूर्व सांसद व महाराजा डॉ करणी सिंह की पत्नी थीं। वर्तमान में विधानसभा पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी उनकी पौत्री हैं।लोकतंत्र की स्थापना के बाद भी बीकानेर राजघराने में राजतंत्र की परंपराएं कायम थीं। 1950 में डॉ करणी सिंह का राज्याभिषेक किया गया, वे महाराजा बने। करणी सिंह महाराजा सार्दुल सिंह के पुत्र थे। उन्हीं की पत्नी थीं महारानी सुशीला कुमारी। 1929 में डूंगरपुर में जन्मी सुशीला कुमारी का विवाह बीकानेर राजपरिवार में हुआ। महाराजा करणी सिंह 1952 से 1977 तक सांसद रहे। इस दौरान सुशीला कुमारी लोकतांत्रिक कार्यों में भी अपनी भूमिका अदा करती रहीं। 1971 में पीवी पर्स की व्यवस्था खत्म होने तक वे महारानी रहीं। वहीं 1988 में महाराजा करणी सिंह के निधन के बाद उन्हें राजमाता का दर्ज मिला। इसके बाद वें ही राजपरिवार की व्यवस्थाएं संभालती रहीं। क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्ती राजसिंह डूंगरपुर उनके भाई थे।


Share This News