ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
it raid on sriganganagar big jeweler sushil agarwal and his associates in rajasthan 1678467461 ज्वेलर्स के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों का काला धन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के श्री गंगानगर के कारोबारियों में हड़कम्प मचा है। इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के प्रमुख ज्वेलर, आढ़तिया उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के करीब 10 ठिकानों पर छापा मारा। यह ताबड़तोड़ कार्रवाई जयपुर से श्रीगंगानगर पहुंची आईटी टीम स्थानीय आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कर रही है। छापेमारी का निशाना बने ज्वेलर और आढ़तिया के खिलाफ आयकर चोरी की सूचना काफी समय से विभाग के पास पहुंच रही थी। सूचनाओं के प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद विभाग ने छापेमारी की शुरुआत की है। आईटी विभाग की ये कार्रवाई के 2 से 3 दिन तक चलने के आसार हैं। आयकर छापे की कार्रवाई श्रीगंगानगर के सुशील अग्रवाल और उनके कारोबारी, सहयोगियों और रिश्तेदारों के यहां हो रही है। शहर के प्रमुख ज्वेलर के ठिकानों और कृषि उपज मंडी में छापेमारी की कार्रवाई की खबर जंगल की आग की तरह फैली और सोने चांदी के कारोबारियों, जौहरियों में हड़कंप मच गया।  सूत्र बताते हैं कि छापेमारी का निशाना बने करदाता धन के कैश में लेनदेन और प्रॉपर्टी में निवेश से भी जुड़े हैं। आईटी की कार्रवाई में करोड़ों की काली कमाई उजागर होने की उम्मीद है।


Share This News