ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230310 142949 कोरोना से वृद्ध की मौत, यहाँ मिले नए संक्रमित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद चिकित्सा महकमे में खलबली मची है। उदयपुर में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिले हैं, जिसके चलते डॉक्टरों ने चिंता जाहिर की है। यहां करीब दस दिन पहले कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ये तीन नए मामले चिंता का कारण बन गए हैं। तीनों संक्रमित मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है।राजसमंद के नाथद्वारा शहर में दो युवक और जिले के ही कुंभलगढ़ के समीचा में एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया गया है। राजस्थान वैसे भी पर्यटक स्थल बहुत हैं। यहां लोगों का काफी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में संक्रमण के नए केस काफी ज्यादा लोगों को चपेट में ले सकते हैं। इन दिनों वायरल फीवर काफी ज्यादा फैला हुआ है। ऐसे में डॉक्टरों को कोरोना की आशंका के चलते जांच कर रहे हैं। उदयपुर के राजसमंद में करीब दस माह बाद दस दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अब तीन नए मामले सामने आने के बाद से चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है।


Share This News