ताजा खबरे
IMG 20220812 080736 2 अवैध हथियार सहित 4 गिरफ्त में, बीकानेर आईजी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर आईजी के निर्देशन में बीकानेर संभाग में ताबड़तोड़ कारवाई जारी है। हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे और 57 कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बदमाश संजय कुमार उर्फ रिंकू जाट (25) निवासी बड़ोपल थाना फतेहाबाद सदर हरियाणा, सतीश कुमार उर्फ मोनू मेघवाल (22) व प्रदीप कुमार नायक (22) निवासी चक तीन जेएसएल झांसल थाना भिरानी जिला हनुमानगढ़ एवं विकास नायक (27) निवासी गावं उझाना थाना गढ़ी जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी संजय कुमार से एक देशी पिस्टल और 30 कारतूस, सतीश कुमार और प्रदीप कुमार से एक-एक देशी कट्टा और 10-10 कारतूस और विकास कुमार से एक देशी कट्टा और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी सतीश कुमार, संजय और प्रदीप उर्फ शूटर के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या, मारपीट और शराब तस्करी के आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं।एसपी चौधरी ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध एएसपी जस्सा राम बोस और सीओ रमेश चंद माचरा के सुपर विजन एवं एसएचओ दिनेश सारण के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। हेड कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम को मुखबिर से मिली सूचना पर विशेष कार्य योजना बनाया जाकर इन चारों बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनसे जानलेवा हमला और हत्या की साजिश का पता चला है।


Share This News