ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230306 WA0194 देशनोक सीएचसी में फिर शुरू होंगी सोनोग्राफी सेवाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक पर सोनोग्राफी व एक्सरे की सेवाएं पुनः शुरू होने जा रही हैं। होली त्यौहार के बाद कस्बे के निवासियों को यह सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार द्वारा सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण कर उक्त सेवाएं पुनः शुरू करने संबंधी कवायद की गई। डॉ अबरार ने बताया कि सीएचसी पर कार्यरत प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ लोकेंद्र सिंह का पीजी में चयन होने के पश्चात यहां सोनोग्राफी की सेवाएं बंद हो गई थी, परंतु हाल ही में जारी हुई चिकित्सकों की नई पदस्थापन सूची में जिले को पर्याप्त संख्या में चिकित्सक मिल गए हैं और सीएचसी देशनोक पर पदस्थापित सोनोलॉजिस्ट डॉ विजयंत निर्वाण सोनोग्राफी सेवाओं को पुनः सुचारु करेंगे। डॉ अबरार ने सीएचसी पर दी जा रही सेवाओं व योजनाओं का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर 4 चिकित्सक सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद मिला। संस्थान पर प्रतिमाह 60 से 70 प्रसव हो रहे हैं, प्रतिदिन 400 से अधिक ओपीडी व 6 से अधिक आईपीडी के साथ चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ 85% से अधिक भर्ती मरीजों को दिया जा रहा है। उन्होंने कस्बे में शेष रहे 1376 परिवारों को भी अतिशीघ्र चिरंजीवी योजना से जोड़ने और लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ मनोज गुप्ता, डॉ विजयंत निर्वाण, डॉ विश्वजीत, डॉ परीक्षित, किशोर सिंह,स्वाति महात्मा, निमो गोयल सहित स्टाफ मौजूद रहे।


Share This News