ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20220812 080736 1 बीकानेर : महिला का बाथरूम में वीडियो बनाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने बाथरुम में नग्न वीडियो बनाने और उसे जोधपुर ले जाकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। यहां कोतवाली थाने में एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। इस मामले के अनुसार बाथरुम में महिला के नग्न वीडियो बनाना, जोधुपर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाना व लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज बनवाना और फिर वीडियो क्लिप महिला के पति व एक अन्य व्यक्ति को भेज दिया। महिला ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए जोधपुर निवासी सुमित पुत्र कमल सोनी व सुनारों की बड़ी गुवाड बीकानेर निवासी योगेश पुत्र आसाराम सोनी के खिलाफ दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बाथरुम में नग्न वीडियो बना ली।उसके बाद उसकी मुलाकात अपने दोस्त सुमित से करवायी। सुमित उसे अपने साथ जोधपुर ले गया। जहां उसके साथ संबंध बनाये व उसके नाम से 500 रुपए का स्टांप खरीदकर लिव इन रिलेशनशिप का दस्तावेज बनवा लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी द्वारा बनाया गया वीडियो उसके पति व एक अन्य व्यक्ति को भेज दी।पुलिस ने कोर्ट इस्तगासे के जरिये आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 376, 406, 120बी, 65,66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह कर रहे हैं


Share This News