IMG 20220806 225049 शातिर महिलाओं ने बातों में उलझाकर उतरवाए गहने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में अपराध की दुनिया मे महिलाओं की दखलंदाजी बढ़ रही है। नागोला कस्बे में बुधवार को दोपहर 12 बजे एक महिला को बातों में फंसा कर दो महिलाओं ने सोने-चांदी के गहने लूट लिए। नागोला निवासी पूर्व वार्ड पंच देवकरण गुर्जर की पत्नी छोटी देवी गुर्जर(55) ने बताया कि दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो महिलाएं आई और पानी मांगा। छोटी देवी का आरोप है कि महिलाओं ने उसे सम्मोहित कर लिया। बातों में उलझाकर आरोपी महिलाओं ने उससे सोने की तीन मादलिया, चांदी की काकणी तथा दो चांदी के आंवला ले लिए।पीड़ित महिला छोटी देवी गुर्जर ने बताया कि दोनों महिलाएं पानी पीने के लिए उसके पास घर पर आई। वह उनके लिए पानी लेकर आई तो उन औरतों ने कहा कि उनके पास बर्तन हैं, उसी में पानी डाल दो। पीड़ित महिला ने उनके बर्तन में ही पीने का पानी डाल दिया। उसी समय उन दोनों महिलाओं ने पीड़ित महिला को सम्मोहित कर लिया और उसके गहने उतरा लिए और चंपत हो गई। पीड़ित महिला छोटी देवी गुर्जर के अनुसार जब तीन बजे स्नान किया तब उसको होश आया कि सोने और चांदी के आभूषण ठग लिए गए। 


Share This News