ताजा खबरे
पितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठाया
IMG 20230301 WA0137 मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में 29 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर की आठ टीमें अपना दमखम दिखा रही है। पहले दिन अर्जुन अवार्डी व भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह राजवी ने किक मारकर पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित,सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार,भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित,कांग्रेसी नेता श्रीलाल व्यास,विमलराय आचार्य,हेमन्त किराडू,वाई के शर्मा,नंद किशोर पुरोहित सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। पहला मैच डीएफए बीकानेर और यूथ क्लब जोधपुर के बीच हुआ। जिसमें पहला मैच डीएफए बीकानेर ने 2-0 से जीता। आयोजन से जुड़े जितेन्द्र पुरोहित ने बताया कि बीकानेर की ओर से सैफान ने गोल किया। जबकि विपक्षी टीम के गोपकीपर संजय सिंह ने आत्मघाती गोल खा लिया। पुरोहित ने बताया कि गुरूवार को दो मैच खेलें जाएंगे। जिसमें नोहर फुटबाल क्लब और कोटा तथा दूसरा मैच हनुमानगढ़ व बांदीकुई के बीच खेला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील बांठिया ने आएं हुए अतिथियों का स्वागत किया। संचालन दिलीप जोशी ने किया।


Share This News