ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 लड़कियों ने बताई लोकेशन, वहां पहुंचे युवक का अपहरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में लड़कियों की बताई लॉकेशन पर पहुंचे युवक का अपहरण कर 15 लाख लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के साथ हरकत में आई पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो युवक को बीच रास्ते पर पटक आरोपी फरार हो गये। इसका मामला बज्जू खालसा निवासी सुभाष उर्फ शुभदयाल पुत्र प्रभुराम विश्नोई ने लोहावट निवासी पूनमचन्द उर्फ पीसी, महिपाल, जांभा निवासी सुनील पंवार, रणजीतपुरा निवासी महेश कुमार, सोडधड़ा निवासी विकास उर्फ पींटू के खिलाफ बज्जू थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि मामला 27 फरवरी की रात का है। रात को सुभाष के फोन पर वीडियो कॉल आया। इस वीडियो कॉल में लड़कियां नजर आ रही थी। दोनों लड़कियों ने स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए मदद मांगी। उन्होंने अपनी लॉकेशन इन्दिरा गांधी नहर की 955 आरडी की बताई। लड़कियों की बताई लॉकेशन पर जब वह पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने सुभाष का अपहरण कर लिया और 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इसकी सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया। नोखड़ा गांव के पास पुलिस को देख आरोपी युवक सुभाष को नीचे फेंक फरार हो गये। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News