IMG 20230226 WA0086 बीकानेर : हिन्दू धर्म यात्रा व महाआरती को लेकर आई खबर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज हिन्दु जागरण मंच के द्वारा स्थानीय कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक कर विधिवत् रूप से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आयोजित होने वाली धर्मयात्रा एंव महाआरती का शुभारम्भ किया गया।
मंच की ओर से जेठानन्द व्यास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि प्रतिवर्ष भारतीय नववर्ष पर हिन्दु जागरण मंच की और धर्मयात्रा एंव महाआरती का आयोजन किया जाता है। इस धर्मयात्रा और महाआरती का आयोजन करने से पूर्व हिन्दु जागरण मंच सर्वप्रथम महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाता है। इसी क्रम में हिन्दु जागरण मंच के द्वारा आज स्थानीय कर्नेश्वर महादेव मन्दिर, किराडू बगेची के पास, गोकुल सर्किल, बीकानेर में किया गया जिसमें हिन्दु जागरण मंच के सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन ने भी भागीदारी निभाई।
आज के इस अभिषेक को पण्डित अशोक पुरोहित एंव अन्य पुरोहितों के निर्देशन में किया गया वंही हिन्दु जागरण मंच के श्री राजेन्द्र किराडू जोडे से जजमान रहे। मंच के रूपेश आहुजा ने बताया किया कि अभिषेक की समस्त व्यवस्था अनिल पुरोहित एंव कैलाश भार्गव के द्वारा की गई। इस सहस्त्र अभिषेक के बाद विधिवत् रूप से धर्मयात्रा एंव महाआरती का कार्यक्रम प्रारम्भ होता है। मंच की ओर से बताया कि धर्मयात्रा एंव महाआरती के लिए कार्यालय का उद्घाटन होली के तुरन्त बाद प्रारम्भ होगा। इस कार्यालय के माध्यम से आमजन को भारतीय नववर्ष पर अपने अपने घरों, कार्यालयों, मुख्य मार्गो एंव चैराहों को सजाने के लिए झण्डीयों, फर्रीयांे पोस्टर, पैम्पलेट आदि सामग्री का वितरण किया जायेगा तथा साथ ही मंच की ओर से बीकानेर नगर की मौहल्ले, नुक्कड, चैराहों पर निमन्त्रण सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
आज के कार्यक्रम में मंच के कनिका अरोडा एडवोकेट के अतिरिक्त हरिसिंह भाटी, ओम प्रकाश पवंार, महेन्द्र व्यास, जगवीर शर्मा, मोनू मोदी, नन्द किशोर उपाध्याय, हिमालय मेहरा, गुमान मेहरा, श्रवण पंचारीया, सन्नी, रमेश स्वामी, आयुष व्यास, तेजू गहलोत, सूरज भूण्ड, बल्लभ जोशी, दीपक मोदी, लक्ष्मण गहलोत, शिव माली के अतिरिक्त समाज के अन्य गणमान्य लोगों भी शामिल हुए।


Share This News