ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230225 WA0088 शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल करेगा होलका का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

रियासतकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए
राजपरिवार की कुल देवी माता नागणेची के चरणों में भजन और इत्र गुलाल अर्पित कर लेगा होली की अनुमति

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की रियास्तकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल 26 फरवरी 2023 फाल्गुन सुदी सप्तमी(खेलनी सातम) पर माता रानी नागणेची के चरणों में इत्र गुलाल अर्पित कर भजन गाकर माता रानी से होली खेलने की अनुमति प्राप्त करेगा। कामिनी भोजक "मैया" ने बताया की इस दिन शाकद्विपीय समाज के महिला पुरुष, माता रानी नागणेची मंदिर प्रांगण में इकट्ठा होंगे और माता रानी के चरणों में भजन प्रस्तुत करते है और इसके बाद आरती के समय रात्रि 8 बजे माता रानी को इत्र गुलाल अर्पित की जाएगी और बीकानेर शहर में होली महोत्सव की शुरआत की अरदास की जाएगी और फिर गुलाल उछालकर बीकानेर में होलका का आगाज किया जाएगा इसके बाद होली दहन तक शहर में मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा और रम्मतो का दौर शुरू होगा समाज के युवा नितिन वत्सस ने बताया की इस दिन समाज विभिन्न स्थानों पर सामूहिक भोग का आयोजन करता है जिसमे श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा प्रन्यास भवन, हसावतो की तलाई, नाथ सागर स्थित सूर्य भवन, डागा चोक स्थित शिव शक्ति भवन, जसोल्लई स्थित जनेश्वर भवन में प्रसाद का आयोजन होगा वत्सस ने बताया की इस दिन रात्रि को नागणेची मंदिर से निकलकर समाज के बुजुर्ग और युवा देर रात्रि को शहर में होली की पहली गेर लेकर आते है जो की गोगागेट से शहर में प्रवेश करते हुए बागड़ी मोहल्ला, भुजिया बाजार , चाय पट्टी, बैदो का बाजार नाईयो की गली, मरूनायक चोक, चोधरियो की घाटी होते हुए मूंधाड़ा सेवागो के चोक में संपन होगी।

इस रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन सफल तरीके से संपन्न करने के लिए समाज के व्यक्ति बड़े पैमाने पर तैयारियो में लगे है जिनमे राजा सेवग, अजय कुमार शर्मा, पुरषोत्तम सेवक, सुशील सेवग, दीनानाथ सेवग, शिवचंद भोजक, बलदेव प्रसाद सेवग, संजय शर्मा मनु भाईजी, नीरज शर्मा,प्रणव भोजक उमेश भोजक, सीताराम सेवग, राधेश्याम सेवग, अरुण शर्मा , गुड्डा सेवग, रामजी सेवग, विष्णु सेवग कमल कुमार राजेंद्र शर्मा अपने अपने साथियों सहित तैयारियो में जुटे है।


Share This News