ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230224 191439 बब्बर शेर की आंख का होगा ऑपेरशन, बीकानेर से बुलाई स्पेशल टीम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के जोधपुर जिले के माचिया सफारी पार्क (जैविक उद्यान) के पांच साल के एक नर बब्बर शेर (रियाज) की आंखों का ऑपरेशन जल्द किया जाएगा। उसे जन्म से ही दाएं आंख में मोतियाबिंद और दूसरी आंख में ग्लूकोमा है। उसे पिछले 15 दिन से दिखाई देना बंद हो गया है। इसके बाद से जैविक उद्यान के वन्यजीव चिकित्सक ने रियाज को पार्क के डिस्प्ले एरिया से हटाकर विशेष रूम में शिफ्ट करवाया। आंखों में बचपन से ही परेशानी है, उसकी यह परेशानी इन दिनों काफी बढ़ गई थी और उसे दिखाई देना बंद हो गया है। रियाज की आंखों की जांच के लिए शेर को बेहोश करने का काम पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने आंखों की जांच की। रियाज की आंखों की जांच के लिए बीकानेर वेटेनरी कॉलेज से पशु नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश कुमार झीरवाल और वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ को बुलाया गया था। जांच में पाया गया कि शर की दाईं आंख में मोतियाबिंद है और दूसरी आंख में ग्लूकोमा और अल्सरेटिव किराटाइटिस है। डॉक्टरों ने तय किया कि इसका ऑपेरशन मार्च में होली के बाद किया जाएगा। ऑपरेशन से पहले रियाज को डॉक्टर ज्ञानप्रकाश विशेष रूप से ट्रेनिंग देंगे, ताकि ऑपरेशन के बाद उसकी उचित देखभाल हो सके।माचिया सफारी पार्क के प्रशासक और उप वन संरक्षक (वन्य जीव) संदीप छल्लानी ने बताया कि शेर को बचपन से ही देखने की समस्या है। उसकी एक आंख में बचपन से ही मोतियाबिंद था। पिछले कुछ समय से उसे दोनों आंखों से कम दिखाई देने लगा था। विशेषज्ञ के सुझाव पर बीकानेर पशुपालन यूनिवर्सिटी से टीम बुलाई गई, इस टीम ने अपनी रिपोर्ट दी है।डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है, इसके तहत बब्बर शेर की पोस्ट ऑपरेटिव केयर की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, ऑपरेशन का दिन तय नहीं किया गया है, लेकिन ऑपरेशन माचिया पार्क में ही होगा। उसकी आंखों से खराब लेंस हटाकर रोशनी लौटाने का प्रयास किया जाएगा।


Share This News