ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
road accident 1677032370 सड़क दुर्घटना में 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश के जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग गैजी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव को दूदू राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस ने बताया कि अजमेर मार्ग पर गैजी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक अपने साथी दो युवकों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जयपुर से अजमेर की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे बाइक सहित खड़े चारों युवकों को चपेट में लेते हुए काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे पड़ासोली गांव के रहने वाले युवक शामिल है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को दूदू राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए। चारों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोगों की आंखे नम हो गई। वहीं, मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


Share This News