ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
20 feb 4 1676953522 रेलवे : ट्रेन में रोटी की कीमत में 3 गुना वृद्धि ! देखें लिस्ट, होली से पहले बम फूटा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। रेल के मुसाफिरों की जेब पर होली से पहले वार हो गया है। होली पर घर जाने की सोच रहे यात्रियों के लिए रेलवे के तरफ से एक नाखुश करने वाली खबर आई है।आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ट्रेन में मिलने वाले खाने-पीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे का कहना है कि ऐसा करने के पीछ का सबसे बड़ा कारण है कि विभाग खाने की क्वालिटी में सुधार कर रहा है। इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जिन प्रोडक्ट पर कीमतें बढ़ाई गई हैं उनमें दाल, रोटी, डोसा और सैंडविच समेत करीब 70 व्यंजन हैं। हालांकि रेलवे के तरफ से इसमें कुछ टर्म एंड कंडीशन भी रखा गया है, जिससे यात्रा करने वाले व्यक्ति को राहत मिलेगी। अगर वह घर से स्टेशन समय से थोड़ी देर पहले पहुंच जाते हैं। बता दें, रेलवे हर रोज क्वालिटी को बेहतर करने के लिए काम कर रहा है। स्टेशन पर साफ-सफाई से लेकर वहां पर मौजूद दुकानों को नियम फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी काम कर रहा है। रेलवे ने आम जनता को फिर से महंगाई का झटका दिया है। एक-दो नहीं बल्कि एक साथ 70 खाने-पीने वाले चीजों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे के तरफ से स्टेशन पर मौजूद फूड स्टॉक की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि रेलवे स्टेशन पर पहले के मुताबिक ही कीमत पर खाना मिल सकेगा। यह नियम सिर्फ यात्रा के दौरान ट्रेन में पैंट्री वालों से खाने के लिए ऑर्डर करने पर ही लागू होगा। ट्रेन में मिलने वाले अलग-अलग आइटम पर 2 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।


Share This News