ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230215 181210 दुल्हन बैठी घोड़ी पर, सभी ने किया स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अनेक जिलों में बिंदौरी की रस्में निभाई जाती हैं। इसी कड़ी में आसलपुर गांव में एक अनोखी बिंदौरी निकाली गई।जयपुर जिले के आसलपुर गांव में राव समाज में एक और एक सराहनीय पहल की है। राव मोहल्ले में नादान सिंह ने अपनी बेटी को घोड़ी पर बिठाकर बिंदौरी निकाली है। आसलपुर निवासी लाल सिंह ने समाज में बेटा-बेटी एक समान का संदेश देकर घोड़ी पर बिटिया हेमलता कंवर को बैठाकर भेदभाव नहीं करने का समाज में अच्छा संदेश दिया है।रिश्तेदारों ने भी बिटिया की बिंदौरी में बैंडबाजों की मधुर सुस्वर लहरियों में नाचते-गाते उत्साह के साथ बिंदौरी निकाली, जिससे बिटिया हेमलता कंवर के चेहरे पर मुस्कुराहट खिली। आज के युग में बेटियां बेटों से किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं। हमें इस भेदभाव के रिश्ते को हमेशा के लिए समाप्त कर देना है। क्योंकि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं हैं।


Share This News