bjata bthaka ma hagama 1676434463 पार्षद एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ते रहे, बोतल व कुर्सियां फेंकी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के थानागाजी नगरपालिका में पार्षदों में एक दूसरे के प्रति प्रेम जाग उठा। यहां बजट पर चर्चा के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई, लेकिन यहां बैठक के बजाय पार्षद एक-दूसरे को दौड़ते नजर आए। कुछ बीच-बचाव को आए भी तो दोनों तरफ से कुर्सी और पानी की बोतलें एक-दूसरे पर फेंक-फेंक मारी गईं। बजट बोर्ड बैठक में पार्षदों के एक पक्ष ने पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पेश कर पद से हटाने की मांग की। इस पर दूसरा पक्ष भड़क गया और हंगामा शुरू हो गया।दोनों पक्षों में तकरार के बीच बैठक 2023 में 44 करोड़ 41 लाख 77 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में नवीन सफाई टेंडर करने, प्रतापगढ़ तिराहे पर दो मंजिला पार्किंग यार्ड बनाने आदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। पालिका अधिशासी अधिकारी व एसडीओ थानागाजी केशव कुमार मीना की मौजूदगी व पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड समस्याओं से निपटने, विकास कार्यों के लिए बजट पर चर्चा की। पार्षदों ने अपने वार्ड से संबंधित प्रस्ताव दिए। अधिकतर पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। विकास कार्यों में कमीशन की मांग, भेदभाव करने, गत बजट के अधिकतर कार्य अधूरे रहने, पालिका कार्यालय में नहीं बैठने, आमजन की समस्याएं नहीं सुनने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।


Share This News